पूर्व मुख्यमंत्री बोले, गोवा की लड़कियां ‘शालीन, कोमल’ हैं, बाहरी महिलाएं ‘तेज’ हैं
एक विधायक ने कहा कि गोवा की महिलाएं कैसिनो में काम करती हैं तो इसपर अलेमाओ ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यहां मौजूद हर कोई कैसिनो गया है
पणजी। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा राकांपा विधायक चर्चिल अलेमाओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि गोवा की महिलाएं ‘‘शालीन और कोमल’’ हैं जबकि राज्य के बाहर की महिलाएं ‘‘तेज’’ हैं और कराटे जानती हैं। उन्होंने महिला कर्मचारियों को रात की पालियों में काम करने की अनुमति देने वाले प्रस्तावित विधेयक का विरोध करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने महिला कर्मचारियों को रात की पालियों में काम करने की अनुमति देने के लिए फैक्ट्रीज एंड बॉयलर्स कानून में संशोधन करने वाले विधेयक पर चर्चा के दौरान विधानसभा में यह कहा।
Goan women and girls are decent and delicate while others are "fast" and can work till late night, former Chief Minister and Nationalist Congress Party (#NCP) MLA #ChurchillAlemao told the state Assembly on August 1.
— IANS Tweets (@ians_india) August 1, 2019
Photo: IANS pic.twitter.com/9s6oxPoBlh
एक विधायक ने कहा कि गोवा की महिलाएं कैसिनो में काम करती हैं तो इसपर अलेमाओ ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यहां मौजूद हर कोई कैसिनो गया है। जो महिलाएं वहां काम करती हैं वे बाहरी हैं...वे गोवा की नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे कराटे जानती हैं और वे बहुत तेज हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गोवा की महिलाएं इन्हें पसंद नहीं करती...वे बेहद कोमल हैं...वे शालीन और नाजुक हैं। हमारी महिलाएं बाहरी महिलाओं की तरह नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर महिला प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होनी चाहिए।
अन्य न्यूज़