दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को एनडीएमसी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Satish Upadhyay

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक गजट अधिसूचना के अनुसार, कुलजीत सिंह चहल, विशाखा सैलानी और गिरीश सचदेवा को एनडीएमसी का सदस्य नामित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के पहले चरण में 62.36 फीसद मतदान

अधिसूचना के अनुसार, उपाध्याय एनडीएमसी के नए उपाध्यक्ष होंगे। उपाध्याय, जुलाई 2014 से नवंबर 2016 तक भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़