कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्णा भाजपा में शामिल होंगे

[email protected] । Mar 21 2017 5:38PM

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़ने के करीब सात हफ्ते बाद बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़ने के करीब सात हफ्ते बाद बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया, ‘‘हमारे पास जो सूचना है उसके मुताबिक एसएम कृष्णा बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगे।’’ उन्होंने बताया कि कृष्णा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक से अनंत कुमार एवं आर. अशोक तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल होंगे।

कृष्णा 15 मार्च को भाजपा में शामिल होने वाले थे लेकिन अपनी बहन की मृत्यु के चलते उन्हें इसे टालना पड़ा था। कृष्णा ने कांग्रेस से 29 जनवरी को इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा था कि पार्टी इस बारे में भ्रम की स्थिति में है कि उसे जन नेताओं की जरूरत है या नहीं। कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। वह देश के विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़