मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। यह जानकारी मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं उनके बेटे दीपक जोशी ने दी।
Bharatiya Janata Party leader & former Chief Minister of Madhya Pradesh, Kailash Chandra Joshi passes away in Bhopal. pic.twitter.com/hpYQpbfTRz
— ANI (@ANI) November 24, 2019
दीपक ने कहा, मेरे पिताजी का बंसल अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था। वह 1977-1978 में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश में जनसंघ एवं भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार में तीन बेटे एवं तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का निधन कुछ महीने पहले ही हुआ है। जोशी मध्यप्रदेश विधानसभा में आठ बार विधायक रहे। वह राज्यसभा एवं लोकसभा के सदस्य भी रहे। उनका अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश के देवास जिले में उनके गृह नगर हाटपिपल्या में सोमवार को किया जाएगा।
Kailash Joshi Ji was a stalwart who made a strong contribution towards Madhya Pradesh’s growth. He worked hard to strengthen Jan Sangh and BJP in Central India. He made a mark as an effective legislator. Pained by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि वह कद्दावर नेता थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मोदी ने ट्वीट किया है, ‘‘कैलाश जोशी जी एक ऐसे कद्दवार नेता थे, जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (जोशी) मध्य भारत में जनसंघ एवं भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की।’’ मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जमीन से जुड़े नेता थे जो सदैव जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे। म.प्र में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 24, 2019
अमित शाह ने लिखा, ‘‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जमीन से जुड़े नेता थे जो सदैव जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे। म.प्र में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।’’
अन्य न्यूज़