पूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे का 94 साल की उम्र में निधन, शरद पवार ने व्यक्त किया शोक

rip

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे का निधन हो गया है।कोल्हे ने राज्य सरकार की विभिन्न प्रमुख समितियों में भी काम किया। सहकारी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2017 में वसंतदादा चीनी संस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया गया था। कोल्हे के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं।

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बुधवार को नासिक में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोल्हे 93 वर्ष के थे। उन्होंने 1989 और 1993 के बीच कृषि, सहकारिता, राजस्व और परिवहन मंत्री के रूप में सेवाएं दी। वह एक सहकारी चीनी कारखाने और संजीवनी समूह के संस्थापक थे।

इसे भी पढ़ें: सदन में हंगामे के बीच पास हुआ बजट, विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए हुई स्थगित

कोल्हे ने राज्य सरकार की विभिन्न प्रमुख समितियों में भी काम किया। सहकारी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2017 में वसंतदादा चीनी संस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया गया था। कोल्हे के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कोल्हे के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि कोल्हे ने दुनिया भर में यात्रा करके अपने अनुभवों से चीनी क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़