पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, कांग्रेस ने कहा- सभी को उनकी निजता का करना चाहिए सम्मान

Manmohan Singh

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने बताया कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। वह कल के मुकाबले बेहतर हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कुछ आधारहीन बातें की जा रही हैं जो अनावश्यक हैं और उचित नहीं हैं।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा किए गए पोस्ट को अफवाह और अनुचित करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि सभी लोगों को देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का सम्मान करना चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और मीडिया विभाग के सह-प्रभारी प्रणव झा ने यह भी बताया कि मनमोहन सिंह की सेहत पहले से बेहतर है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने एम्स जाकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत के बारे में ली जानकारी 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। वह कल के मुकाबले बेहतर हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कुछ आधारहीन बातें की जा रही हैं जो अनावश्यक हैं और उचित नहीं हैं। सभी से आग्रह है कि पूर्व प्रधानमंत्री का निजता का सम्मान करें। धन्यवाद।’’ 

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र के लिए आपातकाल से ज्यादा खतरनाक घटना है कांग्रेस का सिकुड़ना 

एम्स के एक डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को बताया था कि 89 वर्षीय सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं। सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़