यूपी और हरियाणा के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना हुए बीजेपी में शामिल

former-up-and-haryana-mla-kartar-singh-bhadana-joins-bjp
[email protected] । Oct 18 2019 2:46PM

करतार सिंह भड़ाना दो बार हरियाणा से और एक बार उत्तर प्रदेश से विधायक रहे हैं। उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि मोदी और शाह की नीतियों से विभिन्न दलों के लोग प्रभावित हो रहे हैं और वे अपने दलों को छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

नयी दिल्ली। हरियाणा के रहने वाले गुर्जर नेता और पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। बार-बार दल बदलने वाले भड़ाना बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वह पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। वह कांग्रेस नेता अवतार सिंह भड़ाना के भाई हैं और उनके परिवार का खासतौर से गुर्जर समुदाय में काफी प्रभाव है।

करतार सिंह भड़ाना दो बार हरियाणा से और एक बार उत्तर प्रदेश से विधायक रहे हैं। उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि मोदी और शाह की नीतियों से विभिन्न दलों के लोग प्रभावित हो रहे हैं और वे अपने दलों को छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं।  हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़