रेडक्लिफ की एक लकीर से भगवंत मान की शपथ तक, 1947 से 2026 तक पंजाब की पूरी कहानी

1947 के विभाजन के बाद पंजाब ने ऑपरेशन ब्लू स्टार और लंबा राजनीतिक संघर्ष देखा। दशकों तक कांग्रेस और अकाली दल के शासन के बाद, 2022 में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। वर्तमान में भगवंत मान सरकार मुफ्त योजनाओं के साथ कानून व्यवस्था और बढ़ते कर्ज जैसी चुनौतियों से निपट रही है।
साल 1947 का जुलाई महीना चल रहा था। भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर मुहर लग चुकी थी। लेकिन एक सूबा ऐसा था, जिसके बंटवारे के मोड़ पर तीन समुदाय आमने सामने खड़े थे। हर कोई अपनी जमीन, अपने धार्मिक स्थल और अपनी सदियों पुरानी संस्कृति को बचाने के लिए अड़ा हुआ था। ये पंजाब सूबा था। वही पंजाब जो कभी अखंड पंजाब के नाम से जाना जाता था वो अब दो हिस्सों में बंटने वाला था। एक हिस्सा पाकिस्तान में जाने वाला था और दूसरा भारत में। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिर नक्शे पर वो कौन सी लकीर खींची जाए जिससे पंजाब बंट भी जाए और ना सिखों को नुकसान हो, न हिंदुओं को और ना ही मुसलमानों को। इस बंटवारे के लिए विशेष अयोग पंजाब बाउंड्री कमीशन बनाया गया। लाहौर में हुई शुरुआती बैठकों के बाद इस आयोग के आखिरी और सबसे तनावपूर्ण सत्र अब शिमला की ठंडी वादियों में हो रहे थे। मौसम भले ही ठंडा था लेकिन माहौल बहस की तपिश से तप रहा था। कई दिनों से हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदायों के प्रतिनिधि नक्शों और जनसंख्या के आंकड़ों पर इस तरह भिड़े थे। मानो हर इंच जमीन पर उनकी पूरी कायनात टिकी हो। हर पक्ष अपने समुदाय के लिए अहम इलाकों पर अड़ा हुआ था। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा था। बस समुदायों के बीच अविश्वास की खाई और गहरी होती जा रही थी। और इस आखिरी लकीर खींचने की जिम्मेदारी थी सिरिल रेडक्लिफ के कंधों पर। वो लकीर जो पंजाब की हजारों साल पुरानी सांस्कृतिक धरोहर को दो टुकड़ों में बांटने वाली थी। 31 जुलाई 1947 का दिन आ पहुंचा। रेडक्लिफ की अध्यक्षता में तीनों समुदायों के नेताओं के बीच एक बार फिर सार्वजनिक बैठक हुई। लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही। किसी को समझ नहीं आ रहा था पंजाब के बंटवारे पर सहमति न बन पाने के बाद जब रेडक्लिफ ने अंतिम फैसला खुद सुनाने का ऐलान किया, तो लाखों लोगों का भविष्य उनकी कलम की एक लकीर पर टिक गया। वैसे पंजाब के इतिहास में अनगिनत कहानियां छुपी हैं जिन्होंने सभ्यताओं, संस्कृतियों और साम्राज्यों के उत्थान और पतन को अपनी आंखों से देखा है। यह जमीन कभी मध्य एशिया की खानाबदोश जातियों और गंगा के उपजाऊ मैदानों के बीच एक मजबूत पुल की तरह थी। इसमें आज का भारतीय पंजाब, पाकिस्तानी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का हिस्सा शामिल था। ऋग्वेद के दौर में इस धरती को सप्तसिंधु कहा जाता था। समय बीता तो इस धरती ने एक नया नाम पाया पंजाब। यह नाम फारसी के पंज यानी पांच और आब यानी पानी से मिलकर बना। जिसका अर्थ है पांच नदियों या कहें पांच दरियाओं की भूमि। यह पांच दरिया हैं झेलम, चेनाब, रावी, सतलज और ब्यास। जिनका पानी सदियों से यहां की मिट्टी और लोगों की जिंदगी में बहता आया है।
इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal ने AAP स्थापना दिवस पर कहा, हम देश के लिए न डरेंगे न पीछे हटेंगे
चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी कब और कैसे बनी?
बंटवारे के बाद भारत दो भागों में बंट गया। उस वक्त पंजाब का काफी हिस्सा पाकिस्तान के पास चला गया। उस वक्त पंजाब की राजधानी लाहौर हुआ करती थी। लेकिन 1947 के विभाजन के बाद लाहौर पाकिस्तान के हिस्से में चला गया। विभाजन के बाद शिमला को भारतीय पंजाब की अस्थायी राजधानी बना दिया गया। प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू लाहौर को पंजाब की राजधानी के रूप में बदलने के लिए एक आधुनिक शहर चाहते थे, जिसके बाद चंडीगढ़ के विचार की कल्पना की गई थी। 21 सितंबर, 1953 को राजधानी को आधिकारिक तौर पर शिमला से चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया। राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 7 अक्टूबर, 1953 को नई राजधानी का उद्घाटन किया। हरियाणा के जन्म तक, चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बना रहा। चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है जो पंजाब व हरियाणा दोनों की राजधानी है और साथ ही केंद्र शासित प्रदेश भी है। 1966 में पंजाब से अलग होकर 1 नवंबर को हरियाणा अलग राज्य बना था। दोनों राज्यों ने चंडीगढ़ को अपनी राजधानी के रूप में दावा किया। पंजाब को यहां की संपत्तियों में 60 फीसदी हिस्सा मिला, जबकि हरियाणा को 40 फीसदी हिस्सा हाथ लगा। इसके अलावा, केंद्रशासित प्रदेश के तौर पर यहां केंद्र के पास सीधा नियंत्रण रहा। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1966 ने 1952 में तय की गई व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया।
इसे भी पढ़ें: Punjab में 2027 चुनाव से पहले सक्रिय BJP, Shivraj Singh Chouhan ने 4 महीने में किए 4 दौरे
क्या है आनंदपुर साहिब प्रस्ताव
पंजाब की राजनीति में इस दौरान एक परिवर्तन का दौर देखने को मिल रहा था। अकाली दल कांग्रेस का विकल्प बनकर उभर चुकी थी। इंदिरा गांधी ने इसके जवाब के तौर पर 1972 में सरदार ज्ञानी जैल सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर खड़ा किया। 1973 में सिखों ने पंजाब के स्वायत्तता की मांग की1 1978 में पंजाब की मांगों पर अकाली दल ने आनंदपुर साहिब प्रस्ताव पारित किया। इसके मूल प्रस्ताव में सुझाया गया था कि भारत की केंद्र सरकार का केवल रक्षा, विदेश नीति, संचार और मुद्रा पर अधिकार हो जबकि अन्य सब विषयों पर राज्यों के पास पूर्ण अधिकार हों। वे ये भी चाहते थे कि भारत के उत्तरी क्षेत्र में उन्हें स्वायत्तता मिले। अकालियों की पंजाब संबंधित माँगें ज़ोर पकड़ने लगीं। अकालियों की प्रमुख मांगें थीं - चंडीगढ़ पंजाब की ही राजधानी हो, पंजाबी भाषी क्षेत्र पंजाब में शामिल किए जाएं, नदियों के पानी के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय की राय ली जाए। आनंदपुर साहिब के संकल्प और उद्देश्य शिरोमणि अकाली दल की कार्यकारी समिति ने व्यापक नीतियों और कार्यक्रमों को तैयार करने के लिए। 11 दिसंबर, 1972 को 12 सदस्यीय उप-समिति का गठन किया। उपसमिति में एस सुरजीत सिंह बरनाला, एस. गुरचरण सिंह टोहरा, एस. जीवन सिंह उमरानंगल, दिवंगत एस. गुरमीत सिंह मुक्तसर, डॉ. भगत सिंह, एस. बलवंत सिंह, दिवंगत एस. ज्ञान सिंह रारेवाला, एस. प्रेम सिंह लालपुरा, एस. जसविंदर सिंह बराड़, एस. भाग सिंह, मेजर जनरल गुरबख्श सिंह, और एस. अमर सिंह अंबालावी शामिल है।
स्वर्ण मंदिर की घेराबंदी और ऑपरेशन ब्लू स्टार (जून 1984)
आधिकारिक रिकॉर्ड्स और ऐतिहासिक विवरणों के मुताबिक, पंजाब में बढ़ती हिंसा के बीच भिंडरावाले और उनके हथियारबंद समर्थकों ने अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) परिसर के अंदर अकाल तख्त में मोर्चाबंदी कर ली थी। उन्हें बाहर निकालने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देश पर भारतीय सेना ने जून 1984 में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' चलाया। इस सैन्य कार्रवाई में जान-माल का भारी नुकसान हुआ और सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची।
ऑपरेशन ब्लू स्टार के कुछ ही महीनों बाद, 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई। नानावती आयोग जैसी जांच समितियों की रिपोर्ट के अनुसार, इस हत्या के बाद दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भड़के सिख विरोधी दंगों में हज़ारों निर्दोष सिखों की जान चली गई, जिससे पंजाब और केंद्र के बीच अविश्वास की खाई और चौड़ी हो गई। बिगड़ती कानून-व्यवस्था के चलते पंजाब में बार-बार राष्ट्रपति शासन (President's Rule) लगाना पड़ा। संविधान विशेषज्ञों के अनुसार, 1987 से 1992 तक पंजाब लगातार राष्ट्रपति शासन के अधीन रहा, जो भारत के किसी भी राज्य में सबसे लंबे समय तक चलने वाले केंद्रीय शासन में से एक था।
सत्ता परिवर्तन और गठबंधन की शुरुआत
लगभाग 5 साल के राष्ट्रपति शासन के बाद फरवरी 1992 में चुनाव हुआ। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख धड़ों ने इसका बहिष्कार (बहिष्कार) किया, जिसके कारण वोटिंग सिर्फ 23.8% रही। कांग्रेस को भारी बहुमत मिला और बेअंत सिंह मुख्यमंत्री बने। बेअंत सिंह और डीजीपी के.पी.एस. गिल के नेत्रत्व में सुरक्षा बालो ने उग्रवाद पर शक्ति से काबू पाया। 1993 तक राज्य में शांति बहाल होने लगी, जिसका असर 1993 के पंचायत और नगरपालिका चुनावों में दिखा जहां लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिसाब लिया। 1995 में एक खतरनाक हमले में बेअंत सिंह की हत्या के बाद हरचरण सिंह बराड़ और फिर राजिंदर कौर भट्टल मुख्यमंत्री बनीं। 1996 में अकाली दल ने मोगा घोषणापत्र में क्षेत्रवाद (क्षेत्रवाद) के साथ-साथ पंजाबी एकता (हिंदू-सिख भाईचारा) की राजनीति अपनी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन किया।
कांग्रेस-अकाली से इतर 2022 में बदला पंजाब के सत्ता का समीकरण
पंजाब की राजनीति में एक लंबा दौर ऐसा रहा जब सत्ता की कुर्सी अकाली दल और कांग्रेस के बीच झूलती रही। कभी जनता ने बादल परिवार पर भरोसा जताया तो कभी कैप्टन अमरिंदर सिंह को सत्ता सौंपी। लेकिन 2022 में पंजाब की जनता ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने दशकों पुराना राजनीतिक गणित बदल दिया। यह सिर्फ चुनाव नहीं था। यह बदलाव की आंधी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका कर रख दिया। 117 सदस्य विधानसभा में पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की जो पंजाब के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जाती है। पारंपरिक दल, कांग्रेस, शिरोमणि, अकाली दल और बीजेपी तीनों को जनता ने कड़ा संदेश दिया कि अब वह नई राजनीति को मौका देना चाहते हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के चेहरे और लोकप्रिय नेता भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन यह शपथ भी प्रतीकात्मक थी। उन्होंने चंडीगढ़ के राजभवन के बजाय शहीद आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कला में शपथ लेकर यह संदेश देने की कोशिश की कि उनकी राजनीति सत्ता के गलियारों से नहीं बल्कि शहीदों के आदर्शों और आम जनता की उम्मीदों से जुड़ी है। सरकार बनने के बाद सबसे पहले जिन वादों पर काम शुरू हुआ उनमें सबसे प्रमुख था मुफ्त बिजली। पंजाब सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना लागू की।
उपलब्धियों के साथ विवादों ने भी नहीं छोड़ा सरकार का साथ
पंजाब की राजनीति में उपलब्धियों के साथ-साथ विवादों ने भी कदम-कदम पर सरकार का पीछा किया। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 29 मई 2022 को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। खास बात यह रही कि हत्या से एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने कई वीआईपी लोगों की सुरक्षा में कटौती की थी। जिसमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे। जिसके बाद कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। सरकार ने बाद में कारवाई तेज करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की बात कही। लेकिन यह मुद्दा लंबे समय तक राजनीतिक बहस का केंद्र बना रहा। एक और बड़ा राजनीतिक विवाद रहा। दिल्ली बनाम पंजाब मॉडल विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस और अकाली दल ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार के बड़े फैसले दिल्ली में पार्टी नेतृत्व और अरविंद केजरीवाल के प्रभाव में लिए जाते हैं।
बढ़ते राज्य के कर्ज का मुद्दा भी रहा हावी
पंजाब की अर्थव्यवस्था और बढ़ते राज्य के कर्ज का मुद्दा भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। विपक्ष का कहना है कि मुफ्त योजनाओं और वित्तीय दबाव के कारण राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। जबकि सरकार का तर्क है कि वह जनता को राहत देने के साथ-साथ राजस्व बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन में सुधार के प्रयास कर रही है।
चुनौतियों के बीच पंजाब फिर से विकास की नई इबारत लिख सकेगा
इस मिट्टी ने गुरु नानक देव जी का संदेश दिया। गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों का बलिदान देखा। शहीद आजम भगत सिंह जैसा क्रांतिकारी दिया और देश की सीमाओं से लेकर खेतों तक अपनी ताकत का लोहा मनवाया। यही जज्बा पंजाब की सबसे बड़ी पूंजी है क्योंकि पंजाब सिर्फ एक राज्य नहीं एक भावना है। यहां ढोल की थाप भी है। सरसों के खेतों की खुशबू भी। यहां गुर्बानी की शांति भी है और सीमा पर खड़े जवान का साहस भी। यह वही धरती है जिसने हर बार टूट कर भी खुद को जोड़ा और हर तूफान के बाद नई शोभा का स्वागत किया।
अन्य न्यूज़














