गडकरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ऐसी अपील, जिसे सुनकर गदगद हो जाएंगे सोनिया-राहुल

Gadkari
अभिनय आकाश । Mar 28 2022 6:30PM

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो भी कांग्रेस की विचारधारा का पालन करते हैं। उन्हें पार्टी में रहना चाहिए और अपने सिद्धांतों पर भरोसा करना चाहिए। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो जाए। लोकतंत्र के दो पहियों पर चलता है- सत्ता पक्ष और विपक्ष।

साल 2014 के बाद कांग्रेस की हालत देश में दिनों-दिन खराब होती जा रही है। अब इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस को नसीहत दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस को देश में मजबूत होने की नसीहत दी है। गडकरी ने राष्ट्रीय स्तर कांग्रेस को मजबूत होने की जरूरत बताई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो भी कांग्रेस की विचारधारा का पालन करते हैं। उन्हें पार्टी में रहना चाहिए और अपने सिद्धांतों पर भरोसा करना चाहिए। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हो जाए। लोकतंत्र के दो पहियों पर चलता है- सत्ता पक्ष और विपक्ष। 

इसे भी पढ़ें: देश का ही नहीं, हर घर का बजट बिगड़ा हुआ है! कांग्रेस ने महंगाई पर सरकार को घेरा

पुणे में एक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में गडकरी ने कहा कि एक मजबूत विपक्ष लोकतंत्र की जरूरत है। इसलिए मेरी इच्छा है कि कांग्रेस को मजबूत होना चाहिए। कांग्रेस के कमजोर होने से उसकी जगह क्षेत्रिय पार्टियों ने ले ली है। जो भारतीय लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। कार्यक्रम में गडकरी ने यह भी बताया कि जब वे भाजपा में नए-नए आए थे तो महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता दिवंगत श्रीकांत जिचकर ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने को कहा था।

साल 2014 के बाद कांग्रेस का हाल

महज 2 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है।

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ही कांग्रेस की सरकार है।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़