Jharkhand में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gang rape
प्रतिरूप फोटो
unsplash.com

लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई। यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सीताका में उस समय घटी जब लड़की अपने घर में अकेली थी।

झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को तीन लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई। यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सीताका में उस समय घटी जब लड़की अपने घर में अकेली थी। पुलिस ने कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़