Ghatkopar का होर्डिंग खंभे की कमजोर नींव के कारण गिरा : अधिकारी

hoarding
ANI

होर्डिंग के 120 गुणा 120 फुट के विशाल आकार को देखते हुए यह गहराई अपर्याप्त है। किसी न किसी दिन इस तरह की घटना तो घटित होनी ही थी। कमजोर नींव के कारण यह वैसे भी ढह जाता।’’

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक विशाल होर्डिंग इसलिए गिरा क्योंकि उसके खंभे की नींव कमजोर थी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह दावा किया। उन्होंने कहा कि कमजोर नींव के कारण होर्डिंग देर-सवेर गिर ही जाता।

छेड़ा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग सोमवार को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण गिर गया था। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 75 अन्य लोग घायल हो गए।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘होर्डिंग की नींव करीब पांच से छह फुट ही गहरी थी। होर्डिंग के 120 गुणा 120 फुट के विशाल आकार को देखते हुए यह गहराई अपर्याप्त है। किसी न किसी दिन इस तरह की घटना तो घटित होनी ही थी। कमजोर नींव के कारण यह वैसे भी ढह जाता।’’

उनके मुताबिक, दुर्घटनास्थल को साफ करने में करीब 24 घंटे लगेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘वहां लगे तीन अन्य अवैध होर्डिंग को हटाने में करीब सात दिन लगेंगे। इन होर्डिंग का साइज 80 गुणा 80 फुट है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़