घर के बाहर से लड़की अगवा, चार लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार: पुलिस

girl-abduction-from-outside-four-people-did-gang-rape-police
[email protected] । Jun 21 2019 6:46PM

लड़की के हाथ बंधे हुए थे और चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। थाना प्रभारी एस कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और लड़की को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है।

मुजफ्फरनगर (उप्र.)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर उसके घर के सामने से अगवा कर लिया गया और चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई और लड़की बाद में तितवी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बघरा गांव में एक खाली घर से बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें: रेप-हत्या की घटना पर प्रियंका का प्रहार, कहा-सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना कब शुरू करेगी यूपी सरकार

लड़की के हाथ बंधे हुए थे और चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। थाना प्रभारी एस कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और लड़की को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना लगाने वालों को नोएडा पुलिस ने दबोचा

उन्होंने बताया कि बघरा के पुलिस चौकी के प्रभारी जितेन्द्र पंवार को लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी देखें-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़