गोवा के मुख्यमंत्री पारसेकर हारे, उप मुख्यमंत्री डिसूजा जीते

[email protected] । Mar 11 2017 1:18PM

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर (भाजपा) मांद्रे सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दयानंद सोपटे से आज चुनाव हार गए। सोपटे ने पारसेकर को 7119 वोट से हराया।

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर (भाजपा) मांद्रे सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दयानंद सोपटे से आज चुनाव हार गए। सोपटे ने पारसेकर को 7119 वोट से हराया। वहीं उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने मापुसा सीट पर महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद फडके को हरा दिया है।

डिसूजा (भाजपा) ने फडके पर 6806 वोट से जीत दर्ज की। फडके गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी हैं। दो अन्य भाजपा उम्मीदवार प्रवीण जयंते और माइकल लोबो ने भी क्रमश: मायेम और कलंगुटे सीटों पर जीत दर्ज की। जयंते ने कांग्रेस के संतोष सावंत को 4974 वोट से, लोबो ने कांग्रेस उम्मीदवार जोसेफ सिक्वेरिया को 4460 वोट से हराया। कांग्रेस के फ्रांसिस सिलवेरिया ने सेंट आंद्रे सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रामराव वाघ को 5070 वोट से हराया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़