Mumbai Airport पर 13.56 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 11 यात्री गिरफ्तार

Gold
ANI

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और रविवार के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई कार्रवाई के दौरान सोने की तस्करी के 20 मामलों में 11 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई यात्रियों द्वारा अवैध रूप से लाया गया 13.56 करोड़ रुपये मूल्य का 22.14 किलोग्राम सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और रविवार के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई कार्रवाई के दौरान सोने की तस्करी के 20 मामलों में 11 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह कीमती धातु यात्रियों द्वारा मलाशय, अंत:वस्त्रों, उनके शरीर में और एक कार्डबोर्ड शीट में छिपाकर लाई गई थी। उन्होंने बताया कि एक मामले में सोने के आभूषण एक यात्री ने उस बुर्के में छिपाए थे जिसे उसने पहना था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़