गोरखपुर की ताजा खबरें: भाजपा ने पोस्ट कोविड हेल्प सेंटर का किया उद्घाटन

 Vv
प्रणव तिवारी । Jun 12 2021 8:56PM

भाजपा महानगर द्वारा आर्यनगर रोड पर स्थित अग्रवाल भवन में पोस्ट कोविड हेल्प सेंटर का संचालन किया गया सेंटर का उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह द्वारा किया गया |

1- गोरखपुर:-  भाजपा महानगर द्वारा आर्यनगर रोड पर स्थित अग्रवाल भवन में पोस्ट कोविड हेल्प सेंटर का संचालन किया गया सेंटर का उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह द्वारा किया गया |

महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य के मुताबिक शनिवार से यह हेल्प सेंटर शहरवासियों को पोस्ट कोविड समस्याओं के निराकरण के लिए उपलब्ध हो जायेगा|

पोस्ट कोविड हेल्प सेंटर के अभियान प्रमुख के तौर पर  शशिकांत सिंह,महानगर उपाध्यक्ष तथा

अभियान समन्यक के रुप में शिवम पांडे,महानगर कार्यसमिति सदस्य को नियुक्त किया गया|

पोस्ट कोविड हेल्प  सेंटर, अग्रवाल भवन, आर्य नगर से संबंधित जानकारी सूची निम्नवत् है जिसपर चिकित्सकीय सलाह ली जा सकती है- 

चिकित्सीय सलाह हेतु-

डॉक्टर ऋषभ गोयल (एम.डी.चेस्ट)- 9305259403

समय- 10:00 से 11:00 तक

दिनांक- 12 जून से 15 जुलाई 2021 तक

डॉ ए.एन. मिश्रा (आयुर्वेदाचार्य)- 9415037450

समय - 11:00 से 12:00 तक

चिकित्सीय सलाह हेतू (दूरभाष पर)-

1- डॉ अशोक कुमार अग्रवाल (एम.डी.)-        9415210712

समय- 12:00 से 2:00 तक

2- डॉ शांतनु प्रकाश अग्रवाल(एम.डी.) डी.पी.एम. - 8565828541

समय- 1:00 से 3:00 तक

3- डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव (एम.डी.)-9415212566

समय- 12:00 से 2:00 तक

4- डॉ अरुण द्विवेदी (यूरोलॉजिस्ट)- 9619274750

समय- 1:00 से 3:00 तक

5- डॉ सौरभ श्रीवास्तव (एम.सी.एच.)- 7518967999

समय- 1:00 से 3:00 तक

6- डॉ दिनेश सिंह (एम.डी. पीडिया)- 7838432382

समय- 12:00 से 2:00 तक

7- डॉ. अखिलेश नाथ मिश्रा (फिजीशियन)- 9415694184

समय - 12:00 से 2:00 तक

8- डॉ दिवाकर मिश्रा (फिजीशियन)- 9369151975

समय- 1:00 से 3:00 तक

9- डॉ ए.एन. मिश्रा (आयुर्वेदाचार्य)- 9415037450

समय - 11:00 से 12:00 तक

                                           

2- गोरखपुर: वार्ड 42 पुर्दिलपुर में सार्वजनिक सुलभ शौचालय का लोकार्पण महापौर सीताराम जायसवाल के कर कमलों द्वारा पूर्व उपसभापति सुरेन्द्र जायसवाल की विशेष उपस्थिति में स्थानीय पार्षद/पूर्व उपसभापति मनु जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।  

                                                                                इस अवसर पर महापौर ने कहाँ कि प्रत्येक परिवार को शौचालय उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना है ऐसे  परिवार जिनके वहां जगह ना होने कारण शौचालय की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी ऐसे जगहों को चिन्हित कर उन क्षेत्रों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा इसी क्रम में इस शौचालय का निर्माण कराया गया है जिससे गोलघर सिनेमा रोड के दुकानदारों व हजारो की संख्या प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों के साथ साथ स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी । उन्होंने कहाँ की स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल द्वारा वार्ड की छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहते हुए वार्ड में कार्य कराया जा रहा जो कि अच्छे जनप्रतिनिधि का उदाहरण स्वरूप है ।

        

इस अवसर पर पूर्व उपसभापति व स्थानीय पार्षद ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंर्तगत 20 सीटेज सार्वजनिक शौचालय का निर्माण 15 लाख धनराशि की लागत से कराया गया जो कि कार्यदायी संस्था सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गनाइजेशन को संचालन हेतु दी गई है । हमारा निरंतर प्रयास है कि ऐसी सभी जगहो को चिन्हित कर नागरिकों को शौचालय उपलब्ध कराया जाए साथ ही वार्डवासियों की हर मूल सुविधाओं को ध्यान रखते हुए कार्य कराया जा रहा|                                                              

लोकार्पण अवसर पर पूर्व उपसभापति सुरेन्द्र जायसवाल, पार्षद मनु जायसवाल, उपसभापति ऋषी मोहन, अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कुमार, अवर अभियंता अवनीश भारती, सुलभ संस्था के डिप्टी कन्ट्रोलर दिलीप मिश्रा, प्रभारी शिव कुमार झा, नवकान्त झा, दीपक जायसवाल, अमित जायसवाल, बृजेश तिवारी, राजन सिंह, कौशल्या देवी, ऊषा देवी, सरिता देवी, सरोज देवी, मंजू देवी, पारो देवी, माया देवी, सुभवती देवी, जय कुमार गुप्ता, शशांक कुमार, सनी कुमार, सुपरवाइजर छेदी लाल, रोहित चौधरी, दिवाकर कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार, छोटू कुमार, महेश कुमार, राहुल प्रजापति, सन्तोष शर्मा, रतन प्रसाद, सुशील कुमार, समीम अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे ।

 सेनेटाइजेशन कार्य:- 

3 गोरखपुर:-  महानगर में नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कार्य कराया जा रहा है। आज कल्याणपुर, जाफरा बाजार कालेपुर, मुफ्तीपुर मियाॅबाजार, नखास रोड, बक्सीपुर, बक्सीपुर रोड, दीवान बाजार, संत रविदास मन्दिर आदि वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

नाला सफाई अभियान:- 

नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे नाला सफाई अभियान में दिनाँक 11 जून, 2021 को बशारतपुर, सैनिक कुन्ज, रामपुर नया गाॅव, बड़े काजीपुर, रामजानकी नगर, शारदापुरी कालोनी राजेन्द्र नगर पश्चिमी आदि के नालो की सफाई का कार्य कराया गया। उक्त नाला सफाई अभियान में जिन क्षेत्रों में सफाई वाहन पहुच सकते है, उन क्षेत्रों में वाहनों/मशीनों तथा शेष पर सफाई श्रमिकों के माध्यम सें नाला सफाई का कार्य कराया गया। नाला सफाई के साथ-साथ तत्काल सिल्ट का भी निस्तारण करा दिया जा रहा है, जिसके की बरसात होने पर सिल्ट नालों मे पुनः न जा सके।

निरीक्षण:- 

नगर आयुक्त महोदय द्वारा  दिनाँक 11 जून, 2021 को झरना टोला, एल्यूमिनियम फैक्ट्री, हड़हवा फाटक के पास हो रहे नाला सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नाला सफाई गैंग के सुपरवाजइ से कर्मचारियों से मस्टरोल मांगा गया तो 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिसपर नगर आयुक्त द्वारा नराजगी जताते हुए पांचो कर्मचारियों का 1 दिन की वेतन कटौती का आदेश दिया। मौके पर महा प्रबन्धक, जलकल श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, कर अधीक्षक श्री प्रीतम वर्मा, सफाई निरीक्षण श्री एस.एस. गुप्ता एवं स्थानीय सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे।

 नवागत थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह  ने संभाला पिपराईच थाने का कार्यभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वाहन करूँगा-  इन्स्पेक्टर सूर्यभान सिंह

गोरखपुर:- पिपराईच थाना के नवागत थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। आप को बताते चले कि इंसपेक्टर सूर्यभान सिंह मूलरूप से अयोध्या जनपद के रहने वाले है,सूर्यभान सिँह ने गोरखपुर जनपद में सबसे पहले चिलुआ ताल में थाना अध्यक्ष के रूप में कमान संभाला था, उसके बाद 17 दिनों तक कोरोना सेल में अपनी सेवा देने के बाद साइबर अपराध थाना चले गए, और अब नवागत थाना अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने पिपराईच थाने की कमान संभाल ली है, थानेदार ने कहा कि इस कोरोना महामारी में  क्षेत्र की जनता को महामारी से बचाना मेरा पहला कर्तव्य होगा। उसके साथ साथ जनता में अमन चैन कायम करना मेरा  दायित्व होगा|

क्षेत्र के पीड़ित नागरिकों को सम्मान के साथ बैठाकर उनके द्वारा दिए गए तहरीर का निवारण किया जाएगा ,ख़ासकर महिलाओं से सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई की जाएगी| किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी,जो भी क्षेत्र के अपराधी हैं उन पर विशेष निगरानी रखा जाएगा |क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर उनका सम्मान करके एक दूसरे का सहयोग लेकर मामले का निस्तारण किया जाएगा|

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़