भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

BJP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Jun 25 2021 5:30PM

21 महीने तक देश में आपातकाल के दौरान गिरफ्तारी देकर जेल में यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया।

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आपातकाल के 46 वर्ष पूरे होने पर काला दिवस मनाया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा आज से 46 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एक ऐसा फैसला किया, जिसने लोकतंत्र की नींव को हिलाकर रख दिया था।उन्होंने संविधान की धारा 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। लोगों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए। सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।बिना सरकार की अनुमति के खबर छापने पर रोक लगा दी गई थी। आज के प्रमुख कार्यक्रम में करीब 21 महीने तक देश में आपातकाल के दौरान गिरफ्तारी देकर जेल में यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें: Twitter को IT मिनिस्टर की दो टूक, हर प्लेटफॉर्म को मानने होंगे भारतीय कानून, नहीं होगा कोई समझौता

उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा है। अतः भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को पूरी तन्मयता से सेवा ही संगठन भाव से लगकर अपने कार्य को करना है और कमल के फूल को पूरे भारतवर्ष में फैलाने का कार्य खिल करना है। आज के विशेष कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी के रूप में चिरंजीवी चौरसिया प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के साथ-साथ अन्य लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह जी ने किया तथा कार्यक्रम का समापन भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी ने किया इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी  महानगर के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित होकर लोकतंत्र सेनानियों का हौसला अफजाई किए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़