सरकार नें आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के पंजीकरण की तारीख बढ़ाई

NARENDRA MODI

हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रजिस्ट्रेशन सुविधा की तिथि बढ़ाने के बारे में ट्वीट किया है। जिसमें उन्होनें जानकारी दी है कि, आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत पंजीकरण की तारीख 30 मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि पहले पंजीकरण की तारीख 30 जून 2021 थी।

केंद्र  सरकार ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत पंजीकरण कराने की तारीख को 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के बारे में labour.gov.in पर लॉगिन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पर PM मोदी की बैठक, WTO की कॉन्फ्रेंस रद्द, कई देशों में फ्लाइट बैन

हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रजिस्ट्रेशन सुविधा की तिथि बढ़ाने के बारे में ट्वीट किया है। जिसमें  उन्होनें जानकारी दी है कि, आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत पंजीकरण की तारीख 30 मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है। गौरतलब है  कि पहले पंजीकरण की तारीख 30 जून 2021 थी।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

पंजीकरण के लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.govt.in पर लॉग इन करना होगा। फिर  आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के टैब पर जाना होगा। 

 

केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर 2020 से आत्मनिर्भर भारत योजना के की शुरुआत की थी। इस स्कीम के तहत उन कर्मचारियों को कवर किया जाएगा जिन्होंने, 1 अक्टूबर 2020 से 30 जून 2021 के बीच नौकरी ज्वाइन की है। आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना से 58 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा 2020 से 2023 तक पूरी योजना अवधि के दौरान  22810 करोड़ का खर्च आएगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में क्या होगी सचिन पायलट की जिम्मेदारी? अपनी भूमिका को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

इस योजना का लाभ उन कर्मचारियों को होगा  जिनका मासिक वेतन 15000 से कम है। जो कर्मचारी ईपीएफओ से संबंधित संस्थान में नौकरी नहीं कर रहा है जिन कर्मचारी के पास ईपीएफ सदस्यता खाता नहीं है वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़