ब्रह्मपुत्र नदी के विश्लेषण के लिए ‘नौका पर प्रयोगशाला’

Govt plans Lab on Boat for analysing Brahmaputra river
[email protected] । Sep 21 2017 9:17AM

अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में ब्रह्मपुत्र एवं इसकी सहायक नदियों पर कई चलंत प्रयोगशालाएं बनाने और स्थानीय अनुसंधान संस्थानों तक पहुंच कायम करने का प्रस्ताव भी है।

नयी दिल्ली। जैव-प्रौद्योगिकी विभाग नदी प्रणाली के जैविक विश्लेषण के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर एक ‘नौका पर प्रयोगशाला’ शुरू करने की तैयारी में है। अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में ब्रह्मपुत्र एवं इसकी सहायक नदियों पर कई चलंत प्रयोगशालाएं बनाने और स्थानीय अनुसंधान संस्थानों तक पहुंच कायम करने का प्रस्ताव भी है।

ब्रह्मपुत्र जैव-प्रौद्योगिकी जैव-विविधता नौका (बी4) पहल के तहत पहली प्रयोगशाला के दायरे में पासीघाट, डिब्रूगढ़, नीमती, तेजपुर और गुवाहाटी होंगे। जैव-प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के. विजय राघवन ने कहा, ‘‘बी4 नदी और इसके आसपास के परिवेश की समूची पारिस्थितिकी के सभी पहलुओं के विश्लेषण के लिए लगभग सभी जरूरी उपकरणों से लैस प्रयोगशाला के साथ नदी पर एक विशाल बराज बनाएगा।’’

 

दुनिया की सबसे लंबी नदियों में शुमार ब्रह्मपुत्र करीब 3800 किलोमीटर लंबी है और तीन देशों से गुजर कर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। केंद्रीय विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि इस परियोजना पर इस साल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़