'सूडान में जमीनी हालात बेहद अस्थिर', विदेश सचिव बोले- भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सभी के साथ संपर्क में

vinay kwatra
ANI
अंकित सिंह । Apr 27 2023 12:03PM

विनय क्वात्रा ने कहा कि तीसरा नौसैनिक जहाज- आईएनएस तरकश भी सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए आज पोर्ट सूडान पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमें सूडान से दूसरे देशों के नागरिकों को निकालने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

गृह युद्ध से प्रभावित सूडान की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। सूडान संकट की वजह से भारत की भी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। इन सब के बीच विदेश सचिव विनय क्वात्रा का भी बड़ा बयान सामने आया है। विदेश सचिव ने बताया कि सूडान में जमीनी हालात बेहद अस्थिर बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सूडान की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सूडान में सभी पक्षों के साथ संपर्क में है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को संघर्ष शुरू होने के बाद से हम सूडान में लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हमारा अनुमान है कि सूडान में लगभग 3500 भारतीय और 1000 पीआईओ हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Sudan में ऑपरेशन कावेरी की सफलता देख नये भारत की शक्ति से रूबरू हुई दुनिया

विनय क्वात्रा ने कहा कि तीसरा नौसैनिक जहाज- आईएनएस तरकश भी सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए आज पोर्ट सूडान पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि हमें सूडान से दूसरे देशों के नागरिकों को निकालने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। यह प्रक्रियाओं की पूर्ति के अधीन है। विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने समीक्षा की और फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिए उपयुक्त उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अभी लगभग 600 लोग या तो भारत आ चुके हैं या रास्ते में हैं। 246 लोगों को महाराष्ट्र भेजा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अर्धसैनिक बल के जवानों ने हमारे सीने पर बंदूकें रख दिया, सूडान से लौट रहे भारतीयों ने सुनाई अपनी आपबीती

भारत ने हिंसाग्रस्त सूडान से अपने निकासी अभियान के तहत कम से कम 534 नागरिकों को बाहर निकाल लिया है और 360 भारतीयों का पहला जत्था आज रात दिल्ली पहुंच गया। यह अभियान सूडान की सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच कुछ समय के लिए जारी संघर्षविराम के दौरान चलाया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के दो परिवहन विमानों के जरिये सूडान से 256 भारतीयों को निकाला गया है। इससे पहले नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के माध्यम से इस हिंसाग्रस्त अफ्रीकी देश से 278 नागरिकों को निकाला गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़