हरियाणा निकाय चुनाव में BJP को मिली बंपर सीटें, CM खट्टर ने प्रत्याशियों को बधाई, कही यह अहम बात

Manohar Lal Khattar
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि स्थानीय निकाय चुनाव में विजयी हुए भाजपा के सभी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई। आपको बता दें कि भाजपा और जजपा गठबंधन ने 46 में से 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

चंडीगढ़। हरियाणा निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सफलता मिली है। आपको बता दें कि प्रदेश में 18 नगर परिषदों और 28 नगरपालिका समितियों के लिए रविवार को मतदान हुआ था। भाजपा ने इनमें से 22 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के हिस्से में 3 सीटें आई हैं। इसके अलावा 19 सीटों पर निर्दलियों का बोलबाला रहा। 

इसे भी पढ़ें: चार साल के कार्यकाल के बाद ‘अग्निवीरों’ को हरियाणा में नौकरी की गारंटी दी जाएगी: खट्टर 

CM ने प्रत्याशियों को दी बधाई

निकाय चुनाव में भाजपा को मिली सफलता पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि स्थानीय निकाय चुनाव में विजयी हुए भाजपा के सभी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई। आपकी यह जीत जनता के उस विश्वास की जीत है जो वह 2014 व 2019 से अब तक लगातार भाजपा के प्रति दर्शा रही है। यह विजय पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

आपको बता दें कि भाजपा और जजपा गठबंधन ने 46 में से 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से गठबंधन को 25 सीटों पर सफलता मिली है। भाजपा के हिस्से में 22 और जजपा के हिस्से में 3 सीटें आई हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री खट्टर काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने संयुक्त रूप से कुल सीटों में से 61 फीसदी सीटें जीतों पर दर्ज की है। 

इसे भी पढ़ें: ‘अग्निपथ योजना’ में अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाए जाने से उम्मीदवारों को होगा फायदा: नितिन गडकरी 

मतदान में 70 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया था। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और जजपा गठबंधन के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े थे, लेकिन कांग्रेस के कई नेता निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़