हरियाणा की बेटी ने यूक्रेन छोड़ने से किया इनकार, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

india return
अंकित सिंह । Feb 27 2022 5:18PM

जाहिर सी बात है कि यह आश्चर्य की बात है क्योंकि यूक्रेन में जिस तरह की परिस्थिति है वहां रहना काफी मुश्किल है। ऐसे में कोई भारतीय वहां से लौटने से इंकार कर रहा है तो जाहिर सी बात है इसके पीछे कुछ ना कुछ बड़ा कारण रहा होगा।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। यूक्रेन से आने वाली हर तस्वीर दिल को दहला दे रही है। यूक्रेन में जो लोग भी हैं, उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत के भी हजारों लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिन्हें वहां से सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। यूक्रेन से भारतीय छात्र लगातार सोशल मीडिया के जरिए वापस भारत लौटने की गुहार लगा रहे हैं। वहां की भयानक मंजर को देखने के बाद सभी वापस अपने मुल्क लौटना चाहते हैं। जो भारत लौट रहे हैं, वह लगातार भगवान के साथ-साथ सरकार का भी शुक्रिया कर रहे हैं। इन सबके बीच हरियाणा की एक लड़की ने भारत लौटने से इनकार कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद विश्व जूडो संस्था ने पुतिन को मानद अध्यक्ष पद से किया निलंबित

जाहिर सी बात है कि यह आश्चर्य की बात है क्योंकि यूक्रेन में जिस तरह की परिस्थिति है वहां रहना काफी मुश्किल है। ऐसे में कोई भारतीय वहां से लौटने से इंकार कर रहा है तो जाहिर सी बात है इसके पीछे कुछ ना कुछ बड़ा कारण रहा होगा। हरियाणा की एक छात्रा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। लेकिन उन्होंने बड़ा फैसला लिया है जो हर कोई को हैरान करने वाला है। एक समाचार पत्र के मुताबिक हरियाणा की इस लड़की का नाम नेहा है जो 17 वर्ष की है और यूक्रेन में पेइंग गेस्ट में रह रही हैं। उस पेइंग गेस्ट का मालिक के युद्ध में स्वेच्छा से यूक्रेनी सेना में अपनी सेवा देने के लिए शामिल हो गया है। नेहा ने अपने मालिक के घर को सुरक्षित रखने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से लौटे छात्रों ने कहा- किस्मत अच्छी थी जो घर वापस आ गए,भारतीय अधिकारियों को धन्यवाद

दरअसल, नेहा जिस पेन गेस्ट में रहती है उसके मालिक के तीन बच्चे और पत्नी भी नेहा के साथ हैं। नेहा ने उनका ख्याल रखने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया है। नेहा ने अपनी मां से कहा है कि मैं रहूं या ना रहूं, लेकिन मैं इन बच्चों और उनकी मां को इस स्थिति में नहीं छोड़ सकते। नेहा के पिता भी आर्मी में थे। नेहा ने पिछले साल ही मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया है। नेहा हरियाणा की चरखी दादरी की रहने वाली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़