Delhi Weather: आग उगलने वाली गर्मी ने दिल्ली के लोगों ने किया परेशान, वोटिंग वाले दिन राहत की उम्मीद, जानें कैसा रहेगा 4 दिन मौसम

Delhi Weather
Pixabay

पूरे दिश में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग जन-जीवन गर्मी से प्रभावित हो रहा है। उमस भरे दिन और गर्म रातों ने दिल्ली वालों का बुरा हाल कर दिया है। वहीं, हवा की दिशा में हुए बदलाव के कारण झुलसाने वाली गर्मी से मतदान वाले दिन राहत की उम्मीद की जा रही है।

भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो चुका है। पूरे देश में आग उगलने वाली गर्मी पड़ रही है। गौरतलब है कि, हवा की दिशा में हुए बदलाव के चलते राजधानी को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। लेकिन, पूरब दिशा से आने वाली नमी भरी हवाओं के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली के मौसम में गुरुवार को हल्का बदलाव देखने को मिला। हवा की दिशा अब पूर्वी और पूर्वी-दक्षिणी-पूर्वी हो गई है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर भी आ रही है। जिस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन की अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। 

गर्म रात से परेशानी बढ़ी

दिन के दौरान तो लू की स्थिति से राहत मिली है, लेकिन गर्म रात ने लोगों की जीना मुश्किल कर दिया है। मानकों के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और सामान्य से साढ़े चार डिग्री ज्यादा होने पर उसे गर्म रात की स्थिति माना जाता है। गुरुवार को नजफगढ़ का न्यूनतम तापमान 32.9 डिग्री और पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मतदान के दिन थोड़ी राहत

25 मई यानी कल शनिवार को दिल्ली में मतदान होगा। ऐसे मे दिल्ली वालों को मतदान वाले दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। शनिवार को अधिकतम के 46 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान किया जा रहा था, लेकिन हवा की दिशा में बदलाव के कारण मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़