अफगानिस्तान से अमेरिका गया तो भारत ने हालात की निगरानी के लिए गठित की उच्च स्तरीय समिति: सूत्र

मोदी सरकार ने अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखने के लिए और भारत के हितों और प्राथमिकताओं का ध्यान रखने के लिए एक उच्च स्तरीय समूह का गठन किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने इस समूह को तत्काल प्रभाव से भारत के सुरक्षा हितों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।
नयी दिल्ली। अफगानिस्तान की स्थिति से अभी हर कोई वाकिफ है। इसी बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने पड़ोसी मुल्क की स्थिति पर नजर रखने के लिए और भारत के हितों और प्राथमिकताओं का ध्यान रखने के लिए एक उच्च स्तरीय समूह का गठन किया है। जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के साथ अमेरिका का एक नया अध्याय शुरू! तालिबान पर अभी भी भरोसा नहीं
उच्च स्तरीय समूह का गठन
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने इस समूह को तत्काल प्रभाव से भारत के सुरक्षा हितों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा और अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद भारत, अफगानिस्तान में रह गए भारतीयों की निकासी की तरफ पूरा ध्यान केंद्रित है।इसे भी पढ़ें: तालिबान के समर्थन में उतरे बूम-बूम अफरीदी, बोले- इस बार उनका रूख पॉजिटिव, महिलाओं को करने देंगे नौकरी
200 अमेरिकी अभी भी काबुल में फंसे
गौरतलब है कि अमेरिका ने दो दशकों से जारी जंग को समाप्त करते हुए काबुल हवाई अड्डे को अलविदा कहा। अफगानिस्तान के एक प्रांत को छोड़ दिया जाए तो पूरी तरह से तालिबान का कब्जा है। वहां पर अभी भी करीब 200 अमेरिकी लोग मौजूद हैं, जिन्हें निकालने के लिए बाइडेन प्रशासन रणनीतियां तैयार कर रहा है।अन्य न्यूज़














