BJP vs Cong । अपने बयान से पलटीं हिमाचल कांग्रेस प्रमुख! अनुराग ठाकुर के सवाल पर दिया यह जवाब

Pratibha singh
ANI
अंकित सिंह । Sep 20 2022 8:18PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में ये पहला उदाहरण नहीं है जहां एक परिवार के अलग-अलग लोग अलग-अलग पदों पर बैठे हैं। प्रतीभा सिंह(हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) ने खुद कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पास अपने ही नेताओं से मिलने के लिए समय नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही अब तक चुनाव होता रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी के आने से इस बार का चुनाव दिलचस्प हो गया है। इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का एक बयान आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से हिमाचल प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई। प्रतिभा सिंह के बयान पर कांग्रेस नेताओं की भी हवाइयां उड़ने लगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि प्रतिभा सिंह का बयान गांधी परिवार के खिलाफ था। कई नेता डैमेज कंट्रोल में आए। लेकिन भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया। अपने बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को महत्व और समय नहीं देते। यही कारण है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ा है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल के भारत जोड़ो यात्रा पर बोले अनुराग ठाकुर, PM मोदी के नेतृत्व में एकजुट है देश, बिना भेदभाव के हो रहा विकास

इसके बाद से भाजपा की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधा गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में ये पहला उदाहरण नहीं है जहां एक परिवार के अलग-अलग लोग अलग-अलग पदों पर बैठे हैं। प्रतीभा सिंह(हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) ने खुद कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पास अपने ही नेताओं से मिलने के लिए समय नहीं है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी कांग्रेस से कई सवाल पूछे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दर्द उनकी वाणी से साफ तौर पर झलक रहा है। कांग्रेस पार्टी में घुटन का माहौल है। इसी के कारण कई नेता महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि प्रतिभा सिंह का पलटवार भी सामने आ चुका है। प्रतिभा सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि गांधी परिवार के लिए उनके मन में इज्जत हमेशा से रही है। 

इसे भी पढ़ें: क्या कांग्रेस से नाराज हैं आनंद शर्मा ? अहम मौके पर रहे नदारद, हिमाचल चुनाव से पहले मुश्किल में ग्रैंड ओल्ड पार्टी

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में मैंने पार्टी और कई विषयों पर बात की लेकिन मेरे कहे गए शब्दों को अलग एंगल देकर दर्शाया गया है। गांधी परिवार मेरे लिए मेरे अपने परिवार जैसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ठीक वैसे ही हैं जैसे मेरे अपने बच्चे जिन्हें मैं कोई भी सलाह दे सकती हूं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं और मेरा परिवार गांधी परिवार के लिए सबसे बड़ा प्यार और सम्मान साझा करते हैं। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेहद मददगार और प्यार करने वाले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने भी हमेशा हिमाचल प्रदेश और उसके लोगों के साथ एक विशेष बंधन साझा किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए भी बहुत मेहनत की है और हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के योगदान का सम्मान करते रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़