हिमाचल में हुआ विभागों में फेरबदल, तीन नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग बांटे गए

Himachal

हिमाचल प्रदेश के तीन नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए। राजीव सैजल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का विभाग दिया गया है। शहरी विकास विभाग का कार्यभार सुरेश भारद्वाज को दिया है। परिवहन विभाग विक्रम सिंह को दिया गया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवनियुक्त तीन मंत्रियों को शुक्रवार को विभागों का आवंटन कर दिया और अपने मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सदस्यों के विभागों में फेरबदल किया। फेरबदल के बाद राजीव सैजल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का विभाग दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 2,521 हुई

शहरी विकास विभाग का कार्यभार सुरेश भारद्वाज को दिया है। वित्त, गृह, पर्यटन, आबकारी और कर तथा लोक निर्माण समेत आठ विभागों का कार्यभार मुख्यमंत्री के पास है। परिवहन विभाग विक्रम सिंह को दिया गया है। गोविंद सिंह ठाकुर को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़