हिंदू जागरण मंच ने हुंडई शोरूम का किया शुद्धिकरण, गोबर से लीपकर जताया विरोध

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने विदिशा के हुंडई शोरूम पर पहुंचकर बाहर और अंदर कारों पर गोबर से लिपाई कर विरोध जताया। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि देश के खिलाफ अशुद्ध मानसिकता वाली इस कंपनी और कारों को शुद्ध करने के लिए ऐसा कदम उठाया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में हुंडई कार कंपनी का शुद्धिकरण हुआ है। हुंडई कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर काश्मीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। काश्मीर में आंतकियों को भाई कहने पर हिंदू संगठनों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दरअसल हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने विदिशा के हुंडई शोरूम पर पहुंचकर बाहर और अंदर कारों पर गोबर से लिपाई कर विरोध जताया। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि देश के खिलाफ अशुद्ध मानसिकता वाली इस कंपनी और कारों को शुद्ध करने के लिए ऐसा कदम उठाया है।
इसे भी पढ़ें:हिजाब के समर्थन में उज्जैन में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस कर रही है जांच
वहीं संघ के प्रदेश पदाधिकारी ध्रुव चतुर्वेदी ने कहा कि हुंडई कंपनी के सोशल मीडिया के अकाउंट के जरिए कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले लोगों को भाई कहकर संबोधित किया गया है। और इसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी का भारत देश में बड़ा कारोबार है। सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस मुद्दे को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हुंडई ने जो किया वो आपत्तिजनक है। कंपनी को खेद व्यक्त करना चाहिए। और अगर ऐसा नही होता है तो हुंडई का बायकॉट होना चाहिए।कार बेचने के लिए हुंडई को अपनी कारगुजारी पर खेद व्यक्त करना चाहिए। वरना भारत की जनता जब मन बना लेती है। तो फिर सामान नहीं खरीदती हैं।
अन्य न्यूज़














