Delhi में साल का अब तक का सबसे गर्म दिन, अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा

delhi weather
प्रतिरूप फोटो
ANI

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “बढ़ते तापमान के बावजूद, दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से गर्मी का एहसास नहीं हुआ।

 राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 मार्च को दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी ने कहा कि हालांकि दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन शाम को बादल छा गए और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

आईएमडी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “बढ़ते तापमान के बावजूद, दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से गर्मी का एहसास नहीं हुआ।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़