Jan Gan Man: देश में लव जिहाद के मामलों पर कैसे लगेगी रोक, कानून में करना होगा बदलाव?

Ashwini upadhyay
X @AshwiniUpadhyay
अंकित सिंह । Apr 24 2024 2:29PM

अश्विनी उपाध्याय ने सवाल किया कि अब तक कितने जेहादियों को फ़ाँसी हुई? कितने जेहादियों की नागरिकता समाप्त हुई? कितने जेहादियों की 100% संपत्ति जब्त हुई? उन्होंने कहा कि तू-तू-मैं-मैं आरोप-प्रत्यारोप से कुछ नहीं होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुलिस रिफॉर्म और जूडिशल रिफॉर्म करना होगा।

कर्नाटक में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा एक हिंदू महिला की चाकू मार कर हत्या किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है और 'लव जिहाद' के आरोपों ने आग को हवा दे दी है। आरोपी की मां ने कहा है कि वह लगभग एक साल से महिला के साथ रोमांटिक रिश्ते में था। विपक्षी भाजपा को संदेह है कि हत्या के पीछे की प्रेरणा "लव जिहाद" थी। बीवीबी कॉलेज में एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा हिरेमठ की आरोपी फयाज खोंडुनाईक ने परिसर में चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था, ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने नेहा को कई बार चाकू मारा था क्योंकि दोनों रिश्ते में थे और वह पिछले कुछ समय से उससे बच रही थी। हालाँकि, पीड़िता के परिवार ने दावा किया कि उसने उसकी हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। कुल मिलाकर देखें को लव जिहाद की चर्चा इस मामले में तेज हो गई है। इसी को लेकर देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता और भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात अश्विनी उपाध्याय ने अपनी बात रखी है, सुनते हैं।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: संविधान की नजर में झूठ बोलना कितना बड़ा अपराध, कहां रह गई हैं कमियां?

अश्विनी उपाध्याय ने सवाल किया कि अब तक कितने जेहादियों को फ़ाँसी हुई? कितने जेहादियों की नागरिकता समाप्त हुई? कितने जेहादियों की 100% संपत्ति जब्त हुई? उन्होंने कहा कि तू-तू-मैं-मैं आरोप-प्रत्यारोप से कुछ नहीं होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुलिस रिफॉर्म और जूडिशल रिफॉर्म करना होगा। तथा साल के भीतर न्याय लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दूसरे देशों में कोई फयाज नेहा की हत्या क्यों नहीं करता? यह सिर्फ भारत में ही क्यों होता है? उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में 1000 से ज्यादा बेटियों की हत्या इसी तरह हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 1000 से ज्यादा युवाओं की भी जेहादी हत्या हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब-जब ऐसे मामले सामने आते हैं, ट्विटर पर इसको ट्रेंड कराया जाता है। जस्टिस विदिन ईयर की बात की जाती है। लेकिन फिर मामला छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का मूल कारण और समाधान क्या है, इसको लेकर कोई बात नहीं करता है। ना नेता बात करता है, ना अभिनेता बात करता है, ना कोई बुद्धिजीवी बात करने सामने आता है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद को लेकर टीवी पर भी खूब बहस होती है। लेकिन वहां भी इसके मूल कारण पर चर्चा नहीं होती। न एंकर सवाल पूछता है, ना जवाब देने वाले इस विषय तक जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Personal Data Protection की जरूरत, ट्रैवल कंपनियों पर लग रहा डेटा चुराने का आरोप!

अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि तमाम हत्याओं को लेकर फांसी की मांग की जाती है। इस तरह के मामले पर राजनीति भी खूब होती है। प्रदर्शन भी होता है, जुलूस भी निकाले जाते हैं। थाने का घेराव भी होता है। लेकिन मूल सवाल पर कोई नहीं जाता आज तक इस मामले में कोई फांसी नहीं हुई है। लेकिन हम थोड़ा दिमाग भी नहीं लगाते। बावजूद इसके हम इसकी मांग को समय-समय पर करते रहते हैं। इस तरह के मामले लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों से आते रहते हैं। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है। जिन देशों ने कठोर कानून बनाया, न्याय में तेजी दिखाई, वहां इस तरह के मामले नहीं आते हैं। लेकिन भारत में अभी भी इस तरह के मामलों को लेकर कठोर कानून की जरूरत है। साथ ही साथ न्याय की प्रक्रिया में भी तेजी लाने की जरूरत है। इस तरह की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से खूब आरोप प्रत्यारोप होते हैं। लेकिन ठोस निर्णय तक नहीं पहुंच जाता।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़