मिजोरम में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, दो महिलाओं समेत तीन हिरासत में

explosives
प्रतिरूप फोटो
ANI

बयान में कहा गया है कि वाहन में यात्रा कर रही दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ लिया गया और उन्हें जब्त विस्फोटकों व वाहन के साथ राज्य पुलिस को सौंप दिया गया।

असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को आइजोल के पास जिलेटिन की 4,980 छड़ें बरामद कीं और दो महिलाओं सहित तीन तस्करों को हिरासत में ले लिया। अर्धसैनिक बल ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर अर्धसैनिक बल ने सकावर्तुइचुन खदान की ओर जाने वाली सड़क पर एक मोबाइल चेक पोस्ट स्थापित किया। इसमें कहा गया है कि सैनिकों ने एक वाहन को रोका, जिसमें से लगभग 622.5 किलोग्राम वजन की जिलेटिन छड़ें (विस्फोटक) बरामद की गईं।

बयान में कहा गया है कि वाहन में यात्रा कर रही दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ लिया गया और उन्हें जब्त विस्फोटकों व वाहन के साथ राज्य पुलिस को सौंप दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़