मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं: मनोज सिन्हा

[email protected] । Mar 17 2017 4:57PM

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि वह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। सिन्हा को राज्य में मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि वह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। सिन्हा को राज्य में मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। मनोज सिन्हा की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी दी है। मौर्य को भी इस पद के दावेदारों में माना जाता था।

सिन्हा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''ना मुझे किसी रेस का पता है, ना मैं किसी रेस में हूं।’’ मौर्य और सिन्हा के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़