Varanasi Encounter | वाराणसी में 'ऑपरेशन क्लीन'! 1 लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव ढेर, कारोबारी हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल(एसटीएफ) को शार्प शूटर बनारसी यादव की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने यादव को पकड़ने की कोशिश की
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। वाराणसी के सारनाथ में हुए चर्चित कारोबारी महेंद्र गौतम हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात शार्प शूटर बनारसी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने एक बयान में बताया कि यह मुठभेड़ चौबेपुर थाना अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई।
इसे भी पढ़ें: Supreme Court में Mamata Banerjee की 'अग्निपरीक्षा'! वकील की पोशाक में खुद अपना केस लड़ेंगी मुख्यमंत्री, बंगाल SIR मामले पर आज बड़ी सुनवाई
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल(एसटीएफ) को शार्प शूटर बनारसी यादव की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने यादव को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने गोलियां चलाई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में यादव को गोली लगी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें: Shiv Khori Mandir: यहां Bhasmasur से बचने के लिए छिपे थे महादेव, जानें इस Divine गुफा की कहानी
उन्होंने बताया कि बनारसी यादव पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह पिछले साल 25 अगस्त को सारनाथ इलाके में कारोबारी महेंद्र गौतम की हत्या के मामले में भी आरोपी था। यश के मुताबिक मौके से दो पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मामले की जांच जारी है।
अन्य न्यूज़











