अमित शाह की मौजूदगी में बिहार में टूटेगा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, भाजपा स्थापित करने जा रही नया कीर्तिमान

amit shah
ani pictures
अंकित सिंह । Apr 22 2022 4:17PM

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी की जयंती पर भोजपुर के जगदीशपुर गांव में एक साथ 75000 झंडे फहराए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। यही अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह 23 अप्रैल को बिहार दौरे पर जा रहे हैं। अमित शाह इस दौरान बिहार के भोजपुर में वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा पिछले 1 महीने से जोर-शोर से तैयारी कर रही है। भाजपा इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की कोशिश में है। हालांकि इस कार्यक्रम में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। दरअसल, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जी की जयंती पर भोजपुर के जगदीशपुर गांव में एक साथ 75000 झंडे फहराए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। यही अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: महाबली सिंह: राजनीति का है लंबा अनुभव, 2019 चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को हराया था

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों को जैसे ही पार्टी के इस बड़े आयोजन के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि को भेजा है। वीर कुंवर सिंह जी के विजय उत्सव कार्यक्रम में 75000 राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। इस दौरान गिनीज बुक के नुमाइंदे भी मौजूद रहेंगे। संजय जायसवाल ने यह भी बताया कि अब तक एक ही कार्यक्रम में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का रिकॉर्ड में पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान में 2004 में 57625 राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराए गए थे। लेकिन भाजपा कल के कार्यक्रम में एक साथ 75000 राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रही है। जो कि एक बार एक विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर ‘सांप्रदायिक, विभाजनकारी एजेंडे को आगे बढ़ाने’ का आरोप लगाया

राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार की धरती से भारत के नाम में रिकॉर्ड होगा तो हम सभी बिहार वासियों के लिए एक गर्व की बात होगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार के अलग-अलग हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी शामिल होने आ रहे हैं। खुद भाजपा भी इस आयोजन को बड़ा बनाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पार्टी पिछले 1 महीने से लगातार तैयारी भी कर रही है। बिहार में भाजपा के सभी दिग्गज नेता फिलहाल मौजूद है। केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, गिरिराज सिंह, इसके अलावा बिहार के कई बड़े मंत्री लगातार आयोजन स्थल का दौरा कर रहे हैं और तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश पर दे रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़