गगनयान मिशन में सहयोग के लिए भारत-फ्रांस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए

Gaganyaan mission

भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ में सहयोग के लिए इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी ने बृहस्पतिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

नयी दिल्ली। भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ में सहयोग के लिए इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी ने बृहस्पतिवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते की घोषणा भारत की यात्रा पर आए फ्रांस के विदेश मंत्री फ्रांस के विदेश मंत्री ज़्याँ इव लि द्रीयाँके भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुख्यालय के दौरे के दौरान की गई।

इसे भी पढ़ें: UP Board Exam 2021: यूपी में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

इसरो ने फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘सेंटर नेशनल डी’इट्यूड्स स्पेतियल्स’ (सीएनईएस) से गगनयान मिशन में मदद करने और इस कार्य में इसके एकल यूरोपीय सहयोगी के रूप में सेवा देने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: फेसबुक का भारत में अक्षय ऊर्जा खरीदने के लिए हुआ सबसे पहले सौदा

फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि समझौते के तहत सीएनईएस भारत के ‘फ्लाइट फिजीशियन’ और सीएपीसीओएम मिशन नियंत्रण टीमों को सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण एप्लीकेशंस के विकास के लिए फ्रांस में सीएडीएमओएस केंद्र में तथा अंतरिक्ष अभियानों के लिए सीएनईएस के ताउलेस अंतरिक्ष केंद्र में तथा जर्मनी के कोलोग्ने स्थित यूरोपीय अंतरिक्षयात्री केंद्र (ईएसी) में प्रशिक्षण देगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़