देश में कोरोना संक्रमण के 39,070 नए मामले दर्ज, 491 और मरीजों ने गंवाई अपनी जान

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,331 मामलों की कमी आयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,10,99,771 हुई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 39,070 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 3,19,34,455 हुए जबकि 491 और लोगों के जान गंवाने से मृतक संख्या 4,27,862 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,06,822 हुई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है।
इसे भी पढ़ें: UP में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 नये मामले आये, 3,82,023 को दी गयी वैक्सीन की डोज
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,331 मामलों की कमी आयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,10,99,771 हुई है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। रविवार सुबह तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की 50.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: कोरोना रिपोर्ट घोटाला: आस्था के नाम पर करोड़ों की जालसाजी, एक फर्जीवाड़े ने कुंभ को कैसे 'सुपरस्प्रेडर' में बदल दिया
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
India reports 39,070 new #COVID19 cases, 43,910 recoveries & 491 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
Total cases: 3,19,34,455
Active cases: 4,06,822
Total recoveries: 3,10,99,771
Death toll: 4,27,862
Total vaccination: 50,68,10,492 (55,91,657 in last 24 hrs) pic.twitter.com/KXEMzbPEdy— ANI (@ANI) August 8, 2021
अन्य न्यूज़













