Agni Prime Missile Test: भारत ने परमाणु सक्षम मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया

missile Agni-Prime

भारत ने ओडिशा के तट पर स्थित एक रक्षा ठिकाने से सोमवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया, जो अग्नि-1 मिसाइल का उन्नत संस्करण है।

बालासोर (ओडिशा)। भारत ने ओडिशा के तट पर स्थित एक रक्षा ठिकाने से सोमवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया, जो अग्नि-1 मिसाइल का उन्नत संस्करण है। डीआरडीओ सूत्र ने यह जानकारी दी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक सूत्र ने बताया कि यह सतह से सतह पर मार करने वाली 1000 से 2000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।

इसे भी पढ़ें: अवैध निर्माण पर चला योगी प्रशासन का बुलडोजर, हरदोई में 10 साल पुरानी मजार जमींदोज

ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर एक ‘मोबइल लॉन्चर’ से अग्नि श्रृंखला की नई मिसाइल का प्रायोगिक परीक्षण किया गया। तट रेखा के साथ परिष्कृत अत्याधुनिक ‘ट्रैकिंग रडार’ द्वारा इसके प्रक्षेप पथ की निगरानी की गई थी। परमाणु सक्षम मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़