भारत ‘अघोषित आपातकाल’ की स्थिति में: येचुरी

Sitaram Yechury

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, मोदी ने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने के प्रयास किए गए थे।उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में कोई और उदाहरण खोजना मुश्किल है, जहां लोगों ने लोकतांत्रिक तरीकों से तानाशाही मानसिकता को हराया था।

नयी दिल्ली|  माकपा नेता सीताराम येचुरी ने रविवार को आरोप लगाया कि देश ‘अघोषित आपातकाल’ की स्थिति में है और 1975 की तरह ही इसे भी पराजित किया जाएगा। वह मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें मोदी ने कांग्रेस की सरकार के तहत 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल का उल्लेख किया और यह भी कहा कि इसे कैसे हराया गया था।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, मोदी ने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र को कुचलने के प्रयास किए गए थे।उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में कोई और उदाहरण खोजना मुश्किल है, जहां लोगों ने लोकतांत्रिक तरीकों से तानाशाही मानसिकता को हराया था।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, उसी समय की तरह, हम अब भी होते देखेंगे। आज का अघोषित आपातकाल भी पहले की तरह ही पराजित होगा। उस समय ऐसा लग रहा था कि यह हमेशा के लिए चलेगा, लेकिन लोकतंत्र के लिए अच्छे दिन वापस आएंगे। संघर्ष जारी है तथा (यह और) तेज होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़