Kuwait Fire Incident: भारतीय वायुसेना का विमान कुवैत में भीषण आग से जान गंवाने वालों के शव लेकर लौटा, 45 मजदूरों की गई थी जान

iaf plane
ANI
रितिका कमठान । Jun 14 2024 10:05AM

भारतीय वायुसेना का विशेष विमान कोच्चि 14 जून की सुबह पहुंचा है। इस विमान में राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी थे, जो हादसे के तत्काल बाद ही कुवैत गए थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर शवों की वापसी सुनिश्चित की।

दक्षिणी कुवैत के मंगाफ में 12 जून को एक इमारत में आग लगने का हादसा हुआ था जिसमें लगभग 50 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी। मृतकों में 45 मजदूर भारत से थे, जिनके शव लेकर भारतीय वायुसेना का विमान भारत पहुंच चुका है।

भारतीय वायुसेना का विशेष विमान कोच्चि 14 जून की सुबह पहुंचा है। इस विमान में राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी थे, जो हादसे के तत्काल बाद ही कुवैत गए थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर शवों की वापसी सुनिश्चित की।

विमान जैसे ही कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचा, वैसे ही एर्नाकुलम रेंज के DIG पुट्टा विमलादित्य ने कहा कि शवों को प्राप्त करने की सभी व्यवस्था हो चुकी है। पीड़ित परिवारों को सूचित किया जा चुका है। शव मिलते ही उन्हें परिवारों को सौंपा जाएगा। मृतकों के शवों में 23 शव केरल के हैं, 7 तमिलनाडु के हैं और 1 कर्नाटक का है। 

 

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि स्पेशल विमान कुवैत से रवाना हो चुका है। इस संबंध में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर भी किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़