भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

[email protected] । Nov 17 2016 12:36PM

सेना ने पाक सैन्य प्रमुख द्वारा किए गए उन दावों को आज खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने कहा था कि उनके लोगों ने नियंत्रण रेखा पर सीमापार गोलीबारी में भारत के 11 जवानों को मार गिराया है।

जम्मू। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख द्वारा किए गए उन दावों को आज खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने कहा था कि उनके लोगों ने नियंत्रण रेखा पर सीमापार गोलीबारी में भारत के 11 जवानों को मार गिराया है। उत्तरी कमांड के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने आज कहा, ‘‘पाकिस्तान की ओर से 14, 15 और 16 नवंबर को हुई गोलीबारी में कोई जनहानि नहीं हुई है। पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख का 14 नवंबर को भारतीय सैनिकों को मार गिराने का दावा गलत है।’’

बाद में उत्तरी कमान के ट्वीटर हैंडल पर भी यही बात पोस्ट की गई। पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख राहील शरीफ ने बुधवार को दावा किया था कि जिस दिन भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी कर पाकिस्तान के सात जवानों को मार गिराया था उसी दिन उनके सैनिकों ने भारत के 11 जवानों को मार गिराया था। उन्होंने कहा था, ‘‘जिस दिन हमारे सात जवान सीमा पर शहीद हुए थे उसी दिन हमने भारत के 11 जवानों को मार गिराया।’’ उन्होंने दावा किया था कि ताजा झड़पों में पाकिस्तान ने ‘‘40-44 भारतीय सैनिकों’’ की हत्या की लेकिन भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया। राहील ने कहा था कि भारत को ‘‘साहस’’ दिखाते हुए यह स्वीकार करना चाहिए कि उसके जवानों की मौत हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़