ओडिशा सीमेंट कारखाने में लोहे का ढांचा ढहा, कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका

collapsed
ANI

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कारखाने के पास 12 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाने में मदद की।

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में बृहस्पतिवार को सीमेंट के एक कारखाने के अंदर लोहे का बड़ा ढांचा ढह जाने के बाद कुछ श्रमिकों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब कारखाने के पास 12 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाने में मदद की।

राजगांगपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक एम. प्रधान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘लोहे का बड़ा ढांचा ‘कोल हॉपर’ अचानक नीचे गिर गया। हम अभी घटनास्थल पर हैं। क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन, हमें संदेह है कि कुछ मजदूर मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़