कांग्रेस को भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर मिली जीत: सोनिया
कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बुधवार को कहा कि यह भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति’ पर जीत मिली है।
नयी दिल्ली। कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बुधवार को कहा कि यह भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति’ पर जीत मिली है। सोनिया की यह प्रतिक्रिया उस वक्त आई है जब कांग्रेस इन तीनों हिंदी भाषी प्रदेशों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सफल रही है।
इसे भी पढ़ें: CM शिवराज ने दिया इस्तीफा, बोले- सरकार बनाने का नहीं करूंगा दावा पेश
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की ‘नकारात्मक राजनीति पर जीत’ मिली है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 114, राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में 99 और छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें मिली हैं।
हमारी लड़ाई भाजपा की विचारधारा से है। हमने उन्हें आज हराया है और 2019 में भी हराएंगे। कांग्रेस पार्टी "मुक्त" करने की विचारधारा में विश्वास नहीं करती। विपक्ष को खत्म करने की सोच भाजपा की है: कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi#CongressWinsBIG pic.twitter.com/76thoVaycG
— Congress (@INCIndia) December 11, 2018
अन्य न्यूज़