जनविश्वास यात्रा जौनपुर की ओर बढ़ी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने किया संबोधन

Jan Vishwas Yatra moved towards Jaunpur, Union Minister Mahendra Nath addressed

जनविश्वास यात्रा जौनपुर की ओर बढ़ी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने संबोधन किया।यात्रा में संबोधन के दौरान महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा की, चुनावी एजेंडा न होने के कारण विपक्ष परेशान और घबराई हुई है,और जनता से बेबुनियाद बातें कर रही है।केंद्र में मोदी और राज्य में योगी की डबल इंजन सरकार ने जमकर विकास कार्य किया है।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में जीत के लिए भाजपा की जनविश्वास यात्रा गुरुवार को वाराणसी से जौनपुर के लिए रवाना हुई, वाराणसी में जनविश्वास यात्रा को जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। नतीनियादाई से शुरू हुई इस यात्रा की अगुआई में केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, और राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने की जनविश्वास यात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह इंतजाम किए गए है।

इसे भी पढ़ें: पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए रोपवे इस्तेमाल करने वाला देश का पहला शहर बनेगा बनारस

यात्रा में संबोधन के दौरान महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा की, चुनावी एजेंडा न होने के कारण विपक्ष परेशान और घबराई हुई है, और जनता से बेबुनियाद बातें कर रही है। केंद्र में मोदी और राज्य में योगी की डबल इंजन सरकार ने जमकर विकास कार्य किया है। अखिलेश यादव पर तंज करते हुए उन्होंने कहा की, सपा मुखिया अखिलेश यादव जब तक ट्वीट करते हैं, उतनी देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जिलों का विकास कर लौट आते हैं।

संबोधन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की, मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश के विकास का इतिहास सुनहरे अक्षरों में लिखा जा रहा, उन्होंने कहा की, सपा, बसपा और कांग्रेस केवल जातिवाद, वंशवाद और परिवारवाद के लिए लड़ रही हैं, उन्हें जनता के विकास से कोई लेना देना नही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता देश के भलाई और विकास के लिए प्रयासरत है।

इसे भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में संकट मोचन के दर्शन किए

प्रदेश कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के कहा की, 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज था, लेकिन योगी जी के शासन में गुंडे या तो जेल में है, या फिर भाग गए है। प्रदेशमंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा की, केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर कोई दाग नहीं है, और दोनो ही भ्रष्टाचार मुक्त है। इस दौरान जनविश्वास यात्रा के स्वागत में अजगरा से राजीव किरण, पूर्व विधायक त्रिभुवन राम, रामजी मौर्या, मंजीत सिंह, पिंडरा में विधायक डॉ. अवधेश सिंह, रवि सिंह ने पैदल पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा राम प्रकाश दुबे, अखंड सिंह, ई.आनन्द कुमार, विनोद सिंह, अरविन्द मिश्रा, नवरतन राठी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र आदि भी स्वागत में उपस्थित रहे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़