70वीं वर्षगांठ पर भारत को जापान का विशेष उपहार, रिलीज होगी रामायण पर बनी विशेष एनीमे फिल्म

भारत और जापान अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत के दौरे पर आने वाले हैं। कई और जापान के मंत्री भी भारत के दौरे पर आएंगे और कई मीटिंग भी होगी। बहुत सारे सौदे भी दोनों देशों के बीच देखने को मिल सकते हैं।
रामायण लगभग सभी बच्चे ने अपने जीवन में एक बार टीवी पर या इंटरनेट के माध्यम से एक बार जरूर देखी होगी। लेकिन अब इसे जापान की तरफ से इसके एनिमे वर्जन के जरिये भारत को एक अनूठा गिप्ट प्राप्त होने जा रहा है। दरअसल, 2022 का साल भारत और जापान के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भारत के दौरे पर आने वाले हैं। कई और जापान के मंत्री भी भारत के दौरे पर आएंगे और कई मीटिंग भी होगी। बहुत सारे सौदे भी दोनों देशों के बीच देखने को मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के चलते पंजाब चुनावों में कानून व्यवस्था बना सबसे बड़ा मुद्दा
जापान का फिल्म फेस्टिवल भी भारत में होगा। इसी फिल्म फेस्टिवल में एक फिल्म है जिसका इंतजार सभी लोग कर रहे हैं। जिसका नाम है "रामायण द लिजिंड ऑफ प्रिंस राम"। इस एनिमे फिल्म को रिमास्टर किया जाएगा। मतलब 4 के में इसे परिवर्तित किया जाएगा और फिल्म की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। जिसके बाद फिल्म को भारत और जापान दोनों देशों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म 1992 में बनी थी। लेकिन तब से लेकर आज तक ये कभी भी सिनेमाघरों में भारत में रिलीज नहीं हो पाई। ऐसा होने से हिन्दू धर्म की बाते काफी अधिक आसानी से युवा पीढी तक एक मॉडर्न रूप में पहुंच पाएगी।
अन्य न्यूज़











