मुख्यमंत्री निवास पर तैनात जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, आलाकमान कर रहा है जांच

Suicide
सुयश भट्ट । Jun 30 2021 12:08PM

भोपाल में एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान के खुदकुशी करने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।मृतक जवान का नाम अजय सिंह सेंगर है। मृतक मुख्यमंत्री निवास में तैनात था। मंगलवारा थाना इलाके में वह किराए के मकान में रहता था।

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान के खुदकुशी करने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरु कर दी है।

बता दें कि मृतक जवान का नाम अजय सिंह सेंगर है। मृतक मुख्यमंत्री निवास में तैनात था। मंगलवारा थाना इलाके में वह किराए के मकान में रहता था। जानकारी मिली है कि जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।  मृतक का परिवार कुछ दिन पहले ही भोपाल से बाहर गया था।

इसे भी पढ़ें:नर्स एसोसिएशन ने शिवराज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस ने ली चुटकी 

वहीं, गोली की आवाज सुनने के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंचे थे जहां जवान लहूलुहान हालत में पड़ा था। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि मृतक ने आत्महत्या क्यों की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़