कर्नाटक में JDS और कांग्रेस का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन: ओम माथुर

JDS and Congress alliance in Karnataka is Alliance of self-interest: Om Mathur
[email protected] । May 21 2018 11:38AM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने आज कहा कि कर्नाटक में जद (एस) तथा कांग्रेस का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है और यह गठजोड़ लंबा नहीं चलने वाला है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने आज कहा कि कर्नाटक में जद (एस) तथा कांग्रेस का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है और यह गठजोड़ लंबा नहीं चलने वाला है। माथुर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दोनों दलों ने चुनाव में ओछे हथकंडे अपनाये है। जातियों को बांटा है और इसके बावजूद भाजपा को सबसे बड़े दल के रूप में उभरने से नहीं रोक पाये।उन्होंने कहा,‘‘ हम बहुमत भले ही साबित नहीं कर पाये हो लेकिन कर्नाटक की जनता का जनादेश हमारे साथ है। समाज विभाजन का काम अन्य दल करते है हम लोग नहीं करते है।’’

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बहुमत से हम थोड़ा पीछे रह गये लेकिन जनता ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जनादेश दिया है। हिन्दुस्तान का मतदाता सब समझता है, और जनता ने समय-समय पर जवाब दिया है। उन्होंने विपक्ष के गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत इतने व्यापक रूप में उभरी है कि इन लोगों को भय लगने लगा है कि अब सब इकट्टे हो जाओ नहीं तो साफ हो जायेंगे। वह पार्टी (कांग्रेस) जिसने यहां 68 वर्ष तक एक छत्र राज किया वह अब छोटी-छोटी क्षेत्रीय पार्टियों का सहारा ले रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़