Jharkhand bus accident में नेपाल के 3 'कांवड़ियों' की मौत, कोडरमा में 10 घायल

Jharkhand bus accident में नेपाल के 3 'कांवड़ियों' की मौत, कोडरमा में 10 घायल
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां क्षेत्र में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से नेपाल निवासी तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई। हादसे में घायल 10 अन्य लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार देवघर और दुमका में दर्शन के बाद लौट रहे यात्रियों की बस चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से नेपाल के 10 वर्षीय लड़के समेत कम से कम तीन कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4.30 बजे सतगावां थाना क्षेत्र के पोखराडीह में हुआ।

सतगावां के थाना प्रभारी बबलू कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हादसे में कम से कम तीन ‘कांवड़ियों’ की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि नेपाल के रौतहट जिले के 45 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने और दुमका स्थित बासुकीनाथ धाम के दर्शन के बाद हिमालयी देश नेपाल लौट रही थी। कुमार ने बताया कि बस नेपाल के रास्ते बिहार के राजगीर जा रही थी तभी चालक को झपकी आ गई और बस ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में शिवम कुमार नाम का 10 साल का एक लड़का भी शामिल था जबकि बाकी दो वयस्कों की पहचान की जा रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़