BJP की डूबती नैया पर ''रघुवर'' भी हुए सवार, गोमिया-सिल्ली गए हार

Jharkhand bye polls results
[email protected] । May 31 2018 2:25PM

झारखंड की गोमिया तथा सिल्ली विधानसभा सीटों से उपचुनाव का परिणाम राज्य में मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पक्ष में आया है। पहले भी दोनो सीटें झामुमो के पास थीं।

रांची। झारखंड की गोमिया तथा सिल्ली विधानसभा सीटों से उपचुनाव का परिणाम राज्य में मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पक्ष में आया है। पहले भी दोनो सीटें झामुमो के पास थीं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने बताया कि अभी मतों का पूर्ण विवरण आने में समय लगेगा लेकिन दोनों सीटों पर मतगणना का काम पूरा हो गयाहै और झामुमो प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। गोमिया में झामुमो की बबिता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को पराजित किया और भाजपा के माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर पिछड़ गये।

सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो को पराजित कर यह सीट झामुमो के पास बरकरार रखी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के दो विधायकों को अलग अलग आपराधिक मामलों में दोषी करार दिये जाने और दो वर्ष की जेल की सजा सुनाये जाने के कारण यह दोनो सीटें रिक्त हो गयी थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़