झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मुलाकात

Hemant Soren met Congress leader Sonia Gandhi
ANI

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से शनिवार को मुलाकात की। सोरेन ने कांग्रेस नेता के आवास से निकलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जेल से बाहर आने के बाद यह उनकी एक शिष्टाचार भेंट थी।

नयी दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से शनिवार को मुलाकात की। सोरेन ने कांग्रेस नेता के आवास से निकलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जेल से बाहर आने के बाद यह उनकी एक शिष्टाचार भेंट थी और इस मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, दो लोगों की मौत

सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। झारखंड उच्च न्यायालय ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन कोगत 28 जून को जमानत दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभाला है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़