झारखंड में कोरोना के 230 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,388 हुई

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 27 2020 9:28AM
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के 1,08,388 संक्रमितों में से अब तक 1,05,258 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2,169 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
रांची। झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 961 हो गयी है। जबकि संक्रमण के 230 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,08,388 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना से 91 और लोगों की मौत, 5,475 नये मामले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के 1,08,388 संक्रमितों में से अब तक 1,05,258 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2,169 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। अधिकारी ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में कुल 17,598 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 230 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 64, धनबाद में 25, पूर्वी सिंहभूम में 32 और बोकारो में 20 संक्रमित पाये गये।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
All the updates here:
अन्य न्यूज़