जीजा के प्यार में ऐसी पागल हुई युवती कि बन बैठी अपनी ही बहन की सौतन, रचा ली चार बच्चों के पिता से शादी

झारखंड के गोड्डा जिले से एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है कि पढ़ने वाला दंग रह जाए। यहां जीजा और साली का प्रेम संबंध था। दोनों पर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि ना पति ने अपनी पत्नी के बारे में सोचा और ना युवती ने अपनी बहन का ख्याल किया। जब सबको इस बात की जानकारी हुई तो जीजा ने साली की मांग भर दी।
आपको बता दें कि गोड्डा के देवडाड़ थाना क्षेत्र अगिया मोड मैदान में एक युवक, जिसका नाम सुखीलाल मिर्धा बताया जा रहा है, का अपनी साली के साथ प्रेम प्रसंग था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुखलाल की साली दुमका की रहने वाली है। वह अपनी बहन की देखभाल करने के लिए उसके ससुराल आई थी। युवती को अपने ही जीजा, जो पहले से ही चार बच्चों का बाप है, से प्यार हो गया। यहां तक कि, उसने अपने जीजा के साथ यौन संबंध भी रहे और वह गर्भवती हो गई। इस बारे में जानकारी होने पर जीजा ने साली का एबॉर्शन करवा दिया।
बताया जा रहा है कि जब युवती के घरवालों को इस बारे में खबर हुई तो उन्होंने लड़की को जीजा के पास सौंप दिया। वहीं, जब गांव वालों को इस बारे में जानकारी हुई तो जीजा ने इस बात को स्वीकार करते हुए अपनी साली की मांग में सिंदूर भर दिया। उसका कहना है कि वह दोनों बहनों को एक साथ और खुशहाल रखेगा।
अन्य न्यूज़