'जिन्ना तो चले गए लेकिन उनके वारिस के रूप में कई लोग बच गए', गिरिराज बोले- हिंदुओं ने कभी तजिया पत्थर नहीं फेंका

Giriraj Singh
ANI
अंकित सिंह । Feb 16 2023 3:41PM

गिरिराज ने कहा कि औवेसी साहब के मुंह से जब भी निकलता है तो जहर ही निकलता है। वे कभी कायदे की बात नहीं करते। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन्ना तो चले गए जिन्ना के वारिस के रूप में कई लोग बच गए हैं।

देश में हिंदू-मुसलमान की राजनीति शुभ होते रहते हैं। हाल में ही झारखंड में महाशिवरात्रि से पहले तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में झड़प हो गया था। इसके बाद पलामू के पनकी में धारा 144 लागू करने पड़ी। इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं वही ऐसा काम करते हैं। आजतक देश में हिंदुओं के द्वारा किसी भी तजिया पर एक पत्थर भी नहीं फेंका गया होगा। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: पलामू में दो समुदायों में झड़प, तनाव के बाद धारा 144 लागू, 6 लोग भी घायल

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि से पहले एक मस्जिद के सामने 'तोरण द्वार' लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प के एक दिन बाद पलामू के पनकी में धारा 144 लागू है। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पलामू के आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया स्थिति सामान्य है। गिरफ़्तारियां हुई हैं। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। इसके साथ गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी वार किया। उन्होंने कहा कि औवेसी साहब के मुंह से जब भी निकलता है तो जहर ही निकलता है। वे कभी कायदे की बात नहीं करते। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन्ना तो चले गए जिन्ना के वारिस के रूप में कई लोग बच गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: हेमंत सरकार के अधीन झारखंड में आदिवासियों की जनसंख्या घटी: Amit Shah

ओवैसी ने कानपुर मामले को लेकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने एक मां और बेटी की जान ले ली। उन्होंने कहा था कि ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं संविधान से नहीं। आप (भाजपा) सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहते हैं जोड़ना नहीं चाहतें। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़